फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांवड़-भिवानी मार्ग पर दो बाइकें टकराईं, दो युवक घायल

सांवड़-भिवानी मार्ग पर दो बाइकें टकराईं, दो युवक घायल

Fri, 01 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सांवड़-भिवानी मार्ग पर दो बाइकें टकराईं, दो युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। सांवड़-भिवानी मार्ग पर बुधवार रात दो बाइक टकरा गई। हादसे में गांव हिंडोल निवासी दो युवक घायल हो गए। उनमें से एक युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल चरखी दादरी में भर्ती करवाया गया है तो वहीं, दूसरे युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुधवार रात को गांव हिंडोल निवासी युवक मोनू और श्रीभगवान विपरीत दिशा से आ रहे थे। भिवानी सांवड़ मार्ग पर अंधेरा होने के कारण दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में मोनू और श्रीभगवान घायल हो गए। वहीं, ग्रामीणों ने हादसे की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दी। परिजनों ने घायल युवकों को उपचार के लिए चरखी दादरी और भिवानी सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने अस्पताल से सूचना आने के बाद युवकों के बयान लेने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि हिंडोल मार्ग पर दो बाइक टकरा गई थी। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करनेे की कार्रवाई कर रही है। अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed