फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खैरपुर में शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन को मारी गोली, गंभीर

खैरपुर में शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन को मारी गोली, गंभीर

Sat, 30 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खैरपुर में शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। बीती रात क्षेत्र के गांव खैरपुर में लूटपाट के इरादे से घुसे दो नाकाबपोश बदमाशों ने ठेके पर कार्यरत सेल्समैन पर गोली चला दी। गोली सेल्समैन के पैर में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में उसे ठेकेदार की मदद से उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बहराणा निवासी सत्ते गांव खैरपुर में स्थित अंग्रेजी-देशी शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। बीती रात वह और उसका साथी वेद प्रकाश ठेके के अंदर सो रहे थे। रात करीब दो बजे उन्हें दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी थी तो उनकी आंख खुल गई, मगर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद ठेके के पिछले दरवाजे पर किसी ने लात मारकर कुंडी को तोड़ दिया। एक युवक अंदर आया। उसके हाथ में पिस्तौल थी और चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था। आते ही उसने ठेके का सारा कैश देने की बात कही। इसी बीच दूसरा युवक भी अंदर आ गया और आते ही उसने ठेके से दो बोतलें उठाई और उन्हें तोड़कर उसे दिखाने लगा। जिससे वह घबरा गया और गल्ले रखे करीब पांच हजार रुपये उन्हें दे दिए। हथियारबंद युवक ने कैश कम होने की बात कहते हुए और पैसे देने की बात कही। जब उसने और पैसे न होने की बात कही तो युवक ने उस पर गोली चला दी। जब उसने बदमाश के पिस्तौल पर हाथ मारा तो गोली उसके पैर पर जा लगी। जबकि छाती व बायें हाथ की कोहनी पर छर्रे लगे। इसके बाद दोनों युवक कुछ शराब की बोतलें लेकर भागने लगे तो उसने बाहर निकलकर देखा तो बाहर खड़े तीसरे युवक की मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण तीसरे लड़के का चेहरा तथा मोटर साइकिल का नंबर नहीं देख सका। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ठेकेदार उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए और वारदात की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed