फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बादली में तीन एकड़ जौं की फसल जलकर राख

बादली में तीन एकड़ जौं की फसल जलकर राख

Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बादली में तीन एकड़ जौं की फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)।
बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने बादली में एक किसान पर कहर बरपा दिया। किसान की तीन एकड़ जौं की फसल जल गई। जौं की फसल कटाई के लिए तैयार थी। आग पर काबू पाने के लिए बहादुरगढ़ से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची मगर तब तक पूरी फसल स्वाहा हो चुकी थी।
बादली निवासी नरेश के खेत में जौं की फसल में शुक्रवार को दोपहर बाद 2:15 बजे आग लग गई। आसपास के किसान और गांव से लोग जल्द ही जौं के खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आग को काबू करने के लिए ट्रैक्टर और डीजल इंजन के ट्यूबवेल का सहारा लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक तीन एकड़ जौं की तैयार फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी बहादुरगढ़ फायर ब्रिगेड को विभाग को दोपहर 2:32 बजे फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना देने के करीब 50 मिनट में दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मगर तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। खेत में लगी आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से फसल/जमीन की जुताई की। मगर विकराल रूप ले चुकी आग पर काबू पाना आसान नहीं रहा। आग ने किसान के जौं को राख बनाकर अरमानों पर पानी फेर दिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए दमकल गाड़ी से आधा घंटे तक पानी की बौछार की गई। लेकिन जौं की सूखी फसल बेहद नाजुक होती है और हवा चल रही थी। इसलिए थोड़ी ही देर में सारी जल गई। आग लगने का कारण बिजली के तारों से चिंगारी निकलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे की मांग
ग्रामीण अमित प्रधान, राजपाल पंच, नरेश, सुभाष, रामबीर, जगबीर, सतबीर, रवींद्र ठेकेदार और रवींद्र ने पीड़ित किसान नरेश को सरकार से उचित मुआवजा देने और बादली में फायर स्टेशन बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित किसान नरेश को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली के तारों से निकली चिंगारी में किसानों को कर्ज तले दबा दिया है ऐसे में सरकार को पीड़ितों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

उगाही पर खेती करता है नरेश
किसान नरेश उगाही पर खेती करता है। दिल्ली के किसान से उसने पेलपा रोड पर छह एकड़ जमीन उगाही पर ले रखी है। इनमें से तीन एकड़ में जौं की फसल थी। नरेश के बताया कि उसने छह एकड़ जमीन एक लाख रुपये उगाही पर ली थी। जिसमें से तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed