फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेशी पर आए कैदी पर बोला दो कैदियों ने हमला, मामला दर्ज

पेशी पर आए कैदी पर बोला दो कैदियों ने हमला, मामला दर्ज

Tue, 10 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
पेशी पर आए कैदी पर बोला दो कैदियों ने हमला, मामला दर्ज
पेशी पर आए कैदी पर बोला दो कैदियों ने हमला
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चरखी दादरी न्यायालय में भिवानी जेल से हत्या के मामले में पेशी पर आए दो कैदियों ने एक अन्य हत्यारोपी कैदी पर हमला बोल दिया। घटना में कैदी को गंभीर चोटें आईं और पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। घायल को कैदी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने हमला बोलने पर दोनों कैदियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह भिवानी जेल से पुलिस कर्मचारी तीन हत्यारोपियों को चरखी दादरी न्यायालय में पेशी पर लेकर आए थे। दादरी न्यायालय परिसर पहुंचने के दौरान तीनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और नौबत गाली-गलौज तक आ पहुंची। जब पुलिस कर्मचारियों ने तीनों कैदियों रेवाड़ी निवासी रविंद्र, झज्जर निवासी कातिया व जींद निवासी मोहित को बस से नीचे उतारा तो कातिया व रविंद्र ने मोहित पर एकाएक हमला बोल दिया। हाथापाई के तुरंत बाद पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद घायल मोहित को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घायल मोहित ने रविंद्र व कातिया के खिलाफ सिटी थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने रविंद्र व कातिया पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed