{"_id":"5c44cbe4bdec22499d271233","slug":"51548012516-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के बैंक चोरों के निशाने पर, पुलिस पकड़ने में नाकामयाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले के बैंक चोरों के निशाने पर, पुलिस पकड़ने में नाकामयाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां के बैंकों में 16 साल में 13 वारदातें हुईं, सभी अनसुलझी
कई बैंकों में दो से तीन बार हो चुके चोरी के प्रयास, एसपी बोलीं-जल्द सुलझाएंगे केस
सोनू कुमार
बौंदकलां।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सांजरवास के एटीएम से कैश चोरी के प्रयास की यह पहली घटना नहीं है। बौंदकलां क्षेत्र के बैंकों में पिछले 16 सालों में करीब 12 वारदातें हो चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई भी मामला ट्रेस नहीं हो सका। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 25 दिसंबर 2008 में भी इसी तर्ज पर कैश चुराने का प्रयास हुआ था लेकिन बदमाश असफल रहे थे। पुलिस अब तक उस वारदात के आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण ही बौंदकलां क्षेत्र के बैंकों में वारदातें रुक नहीं रही हैं।
एसबीआई में तीन बार दाखिल हो चुके चोर
तेरह और 14 जनवरी 2018 को अवकाश के चलते चोरों ने दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दीवार तोड़कर सेंध लगाने का प्रयास किया था। लेकिन स्ट्रांग रूम की सेफ तोड़ने में चोर असफल रहें। जिससे करीबन 9 लाख रुपये चोरी होने से बच गए थे। इससे पहले 11 मई 2017 को भी चोरों ने बैंक का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का असफल प्रयास किया था। इसके बाद एक बार और इसी शाखा को चोरों ने निशाना बनाया था।
सर्व हरियाणा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सांवड़ में भी हो चुकी तीन वारदात
गांव सांवड़ स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में पहली वारदात 28 अगस्त 2007 को रक्षाबंधन के दिन हुई। दो युवकों ने हथियार के बल पर 60 हजार रुपये लूटे थे। दूसरी घटना 6 जनवरी को हुई जिसमें चोरों ने मुख्यद्वार और अंदर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। तीसरी घटना 11 फरवरी 2008 को घटी जिसमें चोरों ने गैस कटर से बैंक की दो सेफ और पांच ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। बौंदकलां के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में 17 दिसंबर 2003 को भी दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया जा चुका है।
विज्ञापन
सहकारी बैंकों में भी लग चुकी सेंध
बौंदकलां के सहकारी बैंक में चोरों ने नवंबर 2009 में सेंध लगाई थी लेकिन इस वारदात में कोई कैश चोरी नहीं हुआ था लेकिन पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया था। दूसरा मामला 2 मार्च 2008 का सहकारी बैंक रानीला का है जिसमें ताले तोड़कर चोर बैंक में रखी 37 हजार 504 रुपये की राशि चोरी कर ले गए थे।
शहर से एटीएम मशीन उखाड़ 35 लाख ले गए थे चोर
करीब सवा माह पहले दादरी शहर के परशुराम चौक समीप स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया था। बदमाश पिकअप की मदद से मशीन ही उखाड़ ले गए थे। एटीएम से 35 लाख का कैश चोरी हुआ था। पुलिस मामले को ट्रेस नहीं कर सकी।
फोटो:-
महोदय जी फोटो संख्या 24 आप इस खबर में लगा सकते हैं।
चोरों के निशाने पर बैंक से संबंधी वर्जन
वर्जन==
पुलिस मामलों की जांच कर रही है। कई दफा जांच लंबी चल जाती है। हाल ही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई वारदात के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द वारदात का खुलासा करेंगे।
स्मिति चौधरी, एसपी