{"_id":"5b37dfe64f1c1bc2378b6bd8","slug":"51530388454-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गया छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़ने गया छात्र लापता
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ने गया छात्र लापता
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। बादली रोड निवासी रामपाल ने सिटी चौकी में शिकायत देते हुए बताया कि उसका बेटा रवि शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। पीड़ित रामपाल ने बताया कि वह निमाणा गांव का निवासी है तथा वर्तमान में वह झज्जर के वार्ड नंबर 5 में रह रहा है। उसने ईंट भट्ठा लगा रखा है। रामपाल ने बताया कि रवि 11वीं कक्षा में पढ़ता है तथा शुक्रवार को सुबह स्कूटी लेकर ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था, जो कि घर नहीं आया। ट्यूशन का समय पूरा होने पर उन्होंने पता किया तो मालूम हुआ कि वह ट्यूशन पर गया ही नहीं। जिसके बाद चिंता हुई तो वे शिकायत दर्ज करवाने के लिए सिटी चौकी में पहुंचे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छात्र की तलाश शुरू की। शुक्रवार रात को छात्र की लोकेशन दिल्ली मिली तो पुलिस वहां पर पहुंची लेकिन छात्र वहां नहीं मिला। जिसके बाद रवि का मोबाइल ऑफ हो गया। वहीं शनिवार को सुबह तावडू के पास लोकेशन मिली लेकिन छात्र रवि का फोन बार-बार स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस उस तक पहुंच नहीं पा रही। जांच अधिकारी हवलदार संदीप ने बताया कि वे छात्र की तलाश में जुटे हुए हैं।