{"_id":"5b37dfd94f1c1b6d4d8b9604","slug":"51530388441-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 20-23-28","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 20-23-28
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस की एक टीम द्वारा मोबाइल फोन चोरी के मामले में कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी दुलीना सहायक उपनिरीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि मनीष कुमार रिलायंस वेयरहाउस दादरी तोय ने शिकायत देते हुए बताया था कि वेयर हाउस में हाई वैल्यू डिजिटल शाखा में कीमती सामान के अलावा महंगे मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न मारका के रखे जाते हैं। इस शाखा का ऑडिट करवाने पर एक एप्पल फोन का खाली डिब्बा मिला, जिसमें से फोन गायब था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। जिस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ थाना झज्जर में चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी दुलीना में तैनात मुख्य सिपाही मुकेश कुमार की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले के एक आरोपी मनीष निवासी गांव जेहादपुर जिला झज्जर को काबू किया गया। पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के कब्जे से चोरी शुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनीष ने प्राथमिक पूछताछ में मोबाइल फोन चोरी के उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।