{"_id":"5a3c13aa4f1c1baa268b5390","slug":"51513886634-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में मिले भ्रूण से मची सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े के ढेर में मिले भ्रूण से मची सनसनी
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए एक तरफ तो स्वास्थ्य विभाग भ्रूण जांच कराने वाले गिरोह पर शिकंजा कस रहा है। वहीं, दूसरी ओर बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में वीरवार की सुबह मिले भ्रूण ने विभाग की मुहिम को हवा हवाई साबित कर दिया। करीब पांच महीने के इस भ्रूण को देखकर क्षेत्र में सनसनी मच गई। भ्रूण बच्चे का है या बच्ची का, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ पैदाइश छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला का पता लगाने के लिए अस्पतालों व अल्ट्रासाउंड केंद्रों का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
दरअसल, शंकर गार्डन की गली नंबर-2 के सामने पार्क की दीवार के साथ कूड़ा घर बनाया गया है। रोजाना की तरह वीरवार सुबह सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ एक भ्रूण दिखाई दिया। यह देख सफाईकर्मी दंग रह गए और पास ही स्थित पूर्व चेयरमैन रवि खत्री को मामले से अवगत कराया। इसके बाद खत्री ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते एसएचओ कुलबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस भ्रूण को नागरिक अस्पताल में ले आई। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। भ्रूण अर्द्ध विकसित होने के कारण यह पता नहीं चल पा रहा था कि वह लड़की का है या लड़के का। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो हो पाएगी।
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
भ्रूण को उक्त क्षेत्र के ही वांशिदे ने कूड़े में डाला है या फिर कोई बाहर का डालकर गया है, इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की मदद लेगी। बहरहाल, कूड़े के ढेर में जिस-जिस व्यक्ति ने बच्चे के भ्रूण को देखा, वह उक्त निर्दयी मां को कोसता नजर आया।
विज्ञापन
अस्पतालों और क्लीनिकों का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
कूड़े में करीब पांच माह का भ्रूण डाले जाने के मामले को ट्रेस करने के लिए पुलिस कई पहलुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जयकरण ने बताया कि शहर के सभी अस्पतालों, क्लीनिक सेंटरों, जच्चा-बच्चा केंद्रों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों से जानकारी जुटाई जा रही है। जिस महिला के गर्भ में यह भ्रूण पल रहा था उसका पता लगाने के लिए आशावर्करों व आंगनबाड़ी वर्करों से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ अपनी पैदाइश छुपाने के आरोप में केस दर्ज किया है।