फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खंड कार्यालय में आग की घटना की जांच की मांग की

खंड कार्यालय में आग की घटना की जांच की मांग की

Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खंड कार्यालय में आग की घटना की जांच की मांग की
खंड कार्यालय में आग की घटना की जांच की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव नीमली के सरपंच ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दादरी में हुई आगजनी की घटनाओं के दौरान खंड एवं विकास पंचायत कार्यालय में दादरी प्रथम ब्लॉक के छह गांवों और कार्यालय का रिकार्ड जलाए जाने की घटना की जांच की मांग की है। सरपंच का आरोप है इस मामले में अधिकारी लीपापोती कर रहे हैं। सरपंच ने इस जांच का विवरण सूचना अधिकार के जरिए भी मांगा था।

गांव नीमली के सरपंच त्रिलोकचंद ने प्रेस बयान में बताया कि पंचायत विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उन्होंने प्रधानमंत्री, लोकायुक्त, मुख्यमंत्री एवं अन्य आला अधिकारियों को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया था लेकिन घटना के करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। सरपंच ने आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि आगजनी की घटना 20 फरवरी 2016 की रात को हुई थी। सरपंच ने अब इस मामले में केंद्र व प्रदेश सरकार से जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed