फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   माजरा के सोसायटी संचालित स्कूल में हुई तोड़-फोड़, महिला सरपंच के पति सहित अन्य पर लगा आरोप

माजरा के सोसायटी संचालित स्कूल में हुई तोड़-फोड़, महिला सरपंच के पति सहित अन्य पर लगा आरोप

Wed, 09 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
माजरा के सोसायटी संचालित स्कूल में हुई तोड़-फोड़, महिला सरपंच के पति सहित अन्य पर लगा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बेरी।
गांव एमपी माजरा में सोसायटी द्वारा संचालित एक शैक्षणिक संस्था पर कब्जा करने और तोड़फोड़ करने का आरोप गांव की ही महिला सरपंच के पति व उसके साथियों पर लगा है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व महिला सरपंच का पति दिनेश अपने कुछ साथियों के साथ उक्त शैक्षणिक संस्था में घुस आया और उसके मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास करने के अलावा स्कूल में कार्यरत शिक्षकों को भी धमकाया। इस मामले में इस शैक्षणिक संस्था के संचालक ने कार्यवाई के लिए बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत की है और मामले की जांच करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी गुहार लगाई है।
गांव एमपी माजरा में ठाकुरद्वारा एजूकेशन ट्रस्ट पिछले काफी लंबे समय से गांव की ही शामलात जमीन पर हाई स्कूल चला रही है, लेकिन जब से नई पंचायत बनी है, तब से सोसायटी संचालक व नई पंचायत के बीच रस्साकशी चल रही है। गांव की नई पंचायत सोसायटी संचालक पर सोसायटी का काफी रुपया हड़प करने का आरोप लगा रही है तो वहीं स्कूल संचालक नई पंचायत पर जबरदस्ती इस जगह को खाली कराने का आरोप लगा रहे है। संचालक मुकेश का कहना है कि इसी के चलते सरपंच के पति ने अपने समर्थकों के साथ स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ की और शिक्षकों को भी धमकाया। बताया यह भी जाता है कि इसी मसले पर सोमवार को गांव में एक पंचायत का भी आयोजन किया गया था, जिसमें इस मसले पर काफी देर तक चर्चा भी की गई थी, लेकिन पंचायत में कोई समाधान नहीं निकला। मंगलवार को अपने ऊपर लगे आरोपों के मसले को लेकर महिला सरपंच के पति दिनेश कुछ ग्रामीणों के साथ झज्जर आकर एसपी सतीश बालन से भी मिले और अपने ऊपर लगे आरोपों को झुठलाया, लेकिन एसपी ने सरपंच पति को सख्त हिदायत दी कि वह स्कूल में यथा स्थिति बनाए रखे और किसी भी प्रकार से कोई जोर जबरदस्ती न करे। कानून सबके लिए एक समान है और इसके साथ जो कोई भी गलत करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। यदि किसी भी पक्ष को अपने साथ अन्याय हुआ लग रहा है तो वह कानून का दरवाजा खटखटा सकता है। फिलहाल एसपी ने पूरे मामले की जांच कराए जाने की भी बात कही है।
विज्ञापन

सरपंच पति ने लगाया से आरोप
महिला सरपंच के पति दिनेश का कहना है कि सोसाइटी का गठन गलत तरीके से किया गया है। पंचायत की साढ़े चार एकड़ जमीन प्रधान द्वारा बोई जा रही जिसके 1 लाख 49 हजार बकाया हैं, जिसका पैसा बार-बार मांगा जा रहा इसी बात को लेकर उन पर आरोप लगाया जा रहा इस मसले को लेकर कई बार पंचायत हो चुकी है। वही ठाकुर द्वारा समिति के पदाधिकारियों का कहना था जब से सोसाइटी का गठन किया है विद्यालय में काफी प्रोगेस हुई अबकी बार 150 नऐ बच्चों को एडमिशन इस साल हुआ है जो भी टीचर ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं करवा रहे थे उन्हें सोसाइटी ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ठाकुर द्वारा सोसायटी द्वारा सरपंच पति के खिलाफ शिकायत दी गई है, जिसकी जांच बेरी डीएसपी कर रहे हैं। शांति बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए गए और जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
- संदीप कुमार, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed