{"_id":"5ca51b4abdec22147609f2c5","slug":"41554324298-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमी ऑटोमेटिक गन रखता था बवाना गैंग का शूटर काजू, सुमित व गंजा की हत्या को मंगवाए थे विदेशी हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेमी ऑटोमेटिक गन रखता था बवाना गैंग का शूटर काजू, सुमित व गंजा की हत्या को मंगवाए थे विदेशी हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। गुढ़ा गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार राजेश बवाना गैंग के शूटर कर्मबीर उर्फ काजू ने पूछताछ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट व गाड़ी छीनने की आठ वारदात का खुलासा किया है। बदमाश के पास से सीआईए टीम ने पांच हथियार तथा 123 कारतूस बरामद किए हैं। वहीं दो पिस्टल मेड इन टर्की हैं, जिनकी कीमत करीब वहां पर साढे़ छह लाख रुपये है। इनकी खासियत यह है कि इनमें 15 से 17 राउंड डलते हैं तथा एक बार कॉक करने के पश्चात पूरी मैग्जीन चलती है। बरामद किए गए हथियारों में चार 9 एमएम तथा एक 32 बोर का देशी पिस्तौल है।
सुमित और गंजा की करनी थी हत्या
बदमाश काजू ने पूछताछ में बताया कि सुमित निवासी खेड़ा दिल्ली तथा अनिल उर्फ गंजा निवासी लोवा माजरा की हत्या करने की योजना बना चुका था। गाड़ी में विदेशी हथियार होने की पीछे वजह बताते हुए उसने बताया कि दोनों की हत्या के लिए उसे ये हथियार गैंगस्टर राजेश बवाना ने उपलब्ध करवाए थे।
गुढ़ा गांव के पास किया काबू
गुढ़ा गांव की टायर पंक्चर की दुकान पर बदमाश टायर बदलवाने के लिए रुका था। इसी दौरान सूचना पाकर सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस टीम को देख आरोपी ने तीन फायर किए। टीम ने 10 राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी को दबोच लिया। बदमाश को काबू करने वाले सीआईए टू बहादुरगढ़ टीम में सब इंस्पेक्टर सत्यवान के अलावा सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह, एएसआई जय भगवान, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार व सुरेंद्र कुमार, सिपाही अमित व राजू तथा सरकारी गाड़ी सहित चालक मुख्य सिपाही संदीप कुमार शामिल रहा।
विज्ञापन
इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. पकड़े गए बदमाश ने अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर 4 जनवरी 2019 को बंटू निवासी खेड़ा दिल्ली की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
2. कर्मवीर उर्फ काजू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 07 नवंबर 2018 दीपावली के दिन में बादली थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से बरामद की गई उपरोक्त इंडेवर गाड़ी को छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
3. करीब 6 साल पहले पकड़े गए बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हिम्मत निवासी गांव मांडोठी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
4. करीब 3 साल पहले पकड़े गए बदमाश ने गांव जाखोदा थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से एक कार छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. पकड़े गए बदमाश ने खुलासा करते हुए बताया कि उसकी सुमित निवासी खेड़ा दिल्ली तथा अनिल उर्फ गंजा निवासी लोवा माजरा की हत्या करने की योजना थी।
6. पकड़े गए बदमाश कर्मवीर उर्फ काजू के खिलाफ जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला करने का मामला थाना सदर बहादुरगढ़ में वर्ष 2015 में दर्ज किया गया था। जिसमें वह करीब 3 साल से लगातार फरार चल रहा था।
7. पकड़ा गया बदमाश गुरुग्राम में एक प्लाट के विवाद को लेकर हुए झगड़े के मामले में भी वांछित आरोपी है।
8. पकड़ा गया बदमाश थाना रोहिणी दिल्ली में करीब 6/7 साल पहले दर्ज शस्त्र अधिनियम के मामले में भी वांछित आरोपी है।
बवाना गैंग के बदमाश कर्मवीर उर्फ काजू को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान गैंग की दूसरी गतिविधियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।