{"_id":"5c9fc2f5bdec22140e107fb4","slug":"41553974005-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के कब्जे से चार कारतूस और 315 बोर की पिस्तोल बरामद, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के कब्जे से चार कारतूस और 315 बोर की पिस्तोल बरामद, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। अपराध नियंत्रण शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तिकोना पार्क के समीप से एक युवक को हथियार और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सिटी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी के खिलाफ मारपीट और फायरिंग के मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण शाखा की टीम शुक्रवार शाम समसपुर बाईपास के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रावलधी निवासी एक युवक के पास हथियार है। कुछ देर बाद तिकोना पार्क पर किसी से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तिकोना पार्क पहुंची। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक वहां खड़ा नजर आया। जब पुलिस टीम युवक की तरफ आगे बढ़ी तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे वहीं धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर 315 बोर की पिस्तौल और जेब से तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस टीम ने जब पिस्तौल खोलकर देखी तो एक कारतूस इसके अंदर से भी बरामद हुआ। पुलिस ने पिस्तौल और चारों कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सिटी थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन उर्फ रोट वासी रावलधी बताया। सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने कुछ दिन पहले एक गांव निवासी युवक पर फायरिंग भी की थी और इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज है।