{"_id":"5c992b70bdec224b9d4f661b","slug":"41553542000-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 100 की उम्र पार कर चुके मतदाताओं की संख्या 170","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में 100 की उम्र पार कर चुके मतदाताओं की संख्या 170
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों बाढड़ा और दादरी में मतदाताओं की संख्या 364873 हो गई है। गत 13 मार्च तक की रिपोर्ट के अनुसार बाढड़ा में 108077 मतदाता और दादरी में 184796 मतदाता हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में नए वोट बनवाने के लिए अब भी आवेदन किया जा सकता है। जिसकी अंतिम तारीख 12 अप्रैल है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूरी देखें और अगर किसी कारण से किसी का नाम कट गया है तो तुरंत नए वोट के लिए आवदेन कर दें। उन्होंने कहा कि आवेदन संबंधित मतदाता केंद्र के बीएलओ के पास किया जा सकता हैं और ऑनलाइन माध्यम से भी एनवीएसपीडॉटआईएन वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में कोई भी 18 वर्ष से अधिक आयु का ऐसा व्यक्ति नहीं बचना चाहिए जिसका वोट न बना हो। उन्होंने बताया कि 13 मार्च की रिपोर्ट के अनुसार अब जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 64 हजार 873 हो गई है और आगामी 12 अप्रैल तक यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बाढड़ा विधानसभा में 2789 मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा में 20 से 29 वर्ष के 37835, 30 से 39 वर्ष के 43251, 40 से 49 वर्ष के 31930, 50 से 59 वर्ष के 28478, 60 से 69 वर्ष के 19626, 70 से 79 वर्ष के 10103, 80 से 89 वर्ष के 4496, 90 से 99 वर्ष के 1467 और 100 वर्ष से अधिक आयु के 102 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दादरी विधानसभा के कुल मतदाताओं एक लाख 84 हजार 796 में से 2176 मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। इसी प्रकार दादरी विधानसभा में 20 से 29 वर्ष के 35877, 30 से 39 वर्ष के 44834, 40 से 49 वर्ष के 37362, 50 से 59 वर्ष के 30476, 60 से 69 वर्ष के 18926, 70 से 79 वर्ष के 9616, 80 से 89 वर्ष के 4110, 90 से 99 वर्ष के 1351 और 100 वर्ष से अधिक आयु के 68 मतदाता हैं।