फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   साइंस के पेपर में पांच छात्रों के बनाए यूएमसी, सारंगपुर केंद्र की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश

साइंस के पेपर में पांच छात्रों के बनाए यूएमसी, सारंगपुर केंद्र की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश

Tue, 26 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
साइंस के पेपर में पांच छात्रों के बनाए यूएमसी, सारंगपुर केंद्र की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश

विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय के पेपर में जिले में विभिन्न फ्लाइंग टीमों ने पांच छात्रों के यूएमसी बनाए हैं। गांव सारंगपुर स्थित परीक्षा केंद्र में भारी नकल होने पर शिक्षा बोर्ड सचिव की स्पेशल फ्लाइंग ने इस परीक्षा केंद्र का पेपर रद्द करने की सिफारिश शिक्षा बोर्ड प्रशासन से की है। वहीं, शहर के परीक्षा केंद्रों पर भी युवाओं ने बेखौफ होकर पर्चियां अंदर तक पहुंचाई।
सोमवार को परीक्षा शुरू होते ही बोर्ड की ओर से गठित फ्लाइंग टीमों का परीक्षा केंद्रों में दबदबा शुरू हो गया। विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पांच छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। इन छात्रों के यूएमसी बनाए गए हैं। बोर्ड प्रतिनिधि रवींद्र ग्रेवाल ने बताया कि दो यूएमसी गांव रानीला परीक्षा केंद्र में बनाए गए हैं। इसी प्रकार एक यूएमसी शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और एक छात्र का यूएमसी शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया है। यूएमसी का एक मामला बौंद कलां परीक्षा केंद्र में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड सचिव की स्पेशल फ्लाइंग ने गांव सारंगपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र समूह में नकल करते पकड़े गए। मास-कॉपिंग के जरिए छात्र नकल करते पकड़े गए। केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप भी मिला। बोर्ड प्रतिनिधि ने बताया फ्लाइंग टीम ने सारंगपुर परीक्षा केेंद्र की विज्ञान विषय के पेपर की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश बोर्ड प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के परीक्षा केंद्रों पर नजर नहीं आई पुलिस
शहर के शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय और कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को पुलिसकर्मी नजर ही नहीं आए। इसके चलते युवा परीक्षा केंद्र की छत और खिड़कियों पर चढ़कर बेखौफ होकर अंदर तक नकल पहुंचाते देखे गए। इन युवाओं ने ड्यूटी स्टाफ की हिदायतों और चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया।

सारंगपुर परीक्षा केंद्र पर ग्रुप में बैठे मिले बच्चे
बोर्ड स्पेशल फ्लाइंग सदस्य ने बताया कि सारंगपुर परीक्षा केंद्र पर न केवल बाहरी हस्तक्षेप बल्कि अंदर के हालात भी चौंकाने वाले मिले। फ्लाइंग सदस्य ने बताया कि यहा बच्चे ग्रुप में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। बोर्ड स्पेशल फ्लाइंग ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed