{"_id":"5c044472bdec2241b439c826","slug":"41543783538-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस ने लगाए दस विशेष नाके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस ने लगाए दस विशेष नाके
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर पुलिस द्वारा जिला में आपराधिक गतिविधियों को रोकने व शरारती असामाजिक तत्वों तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के द्वारा जिला के सभी डीएसपी व संबंधित थाना प्रबंधकों को अपने-अपने एरिया में लगातार चेकिंग व कड़ी नजर रखने के दिशा निर्देश किए गए हैं।
विशेष सुरक्षा प्रबंधों के तहत जिला की सीमाओं पर निगरानी सहित संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। झज्जर जिला की सीमाओं पर लगातार कड़ी निगरानी रखने के लिए दस विशेष नाके लगाए गए हैं। असलाह सहित आवश्यक उपकरणों तथा रिफ्लेक्टिव जैकिट के साथ नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को जिला की सीमा पर कड़ी चौकसी रखने को कहा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला के चिह्नित स्थानों पर 10 विशेष नाके लगाए गए हैं।
यहां लगेंगे दस विशेष नाके
विशेष नाकों में सुबाना नाका थाना साल्हावास, खखाना मोड़ रेवाड़ी रोड थाना सदर झज्जर, याकूबपुर नाका थाना सदर झज्जर, बादली चौक, झज्जर थाना शहर, बामनोली चौक (निजामपुर बराही रोड) थाना लाइनपार बहादुरगढ़, जरगदपुर चौक थाना सदर बहादुरगढ़, डाबोदा चौक थाना आसौदा, छारा चौक (गांव छारा महराना बाईपास रोड) थाना आसौदा, बाढ़सा नाका थाना बादली, एमआईई नाका थाना शहर बहादुरगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
एसपी पंकज नैन ने बताया कि 10 विशेष सुरक्षा नाकों के अतिरिक्त असामाजिक शरारती तत्वों तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के लिए विशेष निगाह रखी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले की सीमाओं को जगह-जगह नाकेबंदी करके सील किया गया है।