{"_id":"5aee1a1d4f1c1b56098b855b","slug":"41525553693-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी शुदा ट्रैक्टर डंपर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी शुदा ट्रैक्टर डंपर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 06 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के ट्रैक्टर और डंपर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़।
सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने चोरी शुदा एक ट्रैक्टर और डंपर के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी सेक्टर-6 ने बताया कि सोनीपत के गांव गुभाना निवासी मोंटू ने शिकायत दी थी कि उसने अपना ट्रैक्टर व डंपर जुआं ड्रेन गांव सांखोल में मिट्टी व ड्रेन की सफाई में लगाया हुआ था। 25 अप्रैल को काम खत्म होने के बाद उसने अपना ट्रैक्टर डंपर सांखोल की पटरी पर खड़ा किया था। सुबह ट्रैक्टर व डंपर गायब था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-6 चौकी में तैनात मुख्य सिपाही युद्धवीर सिंह और मुख्य सिपाही मनजीत सिंह की टीम ने सूचना के आधार पर चोरी के ट्रैक्टर व डंफर के साथ दो आरोपियों को नाहरा-नाहरी रोड बहादुरगढ़ से काबू किया गया। आरोपियों की पूछताछ में पहचान सतीश उर्फ चोटी उर्फ लीला निवासी गांव आसोदा टोडरान और अजय निवासी गांव छारा जिला झज्जर के तौर पर हुई। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी के दो मामलों का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से सैनिक नगर से चोरी शुदा एक डंपर भी बरामद हुआ है।