{"_id":"5a9719da4f1c1be13b8b589d","slug":"41519851994-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने बनी दुकान में चोरों ने की सेंधमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के सामने बनी दुकान में चोरों ने की सेंधमारी
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से हजारों के इंर्वटर और बैटरी चोरी
बौंदकलां।
चोरों ने पुलिस थाने के सामने स्थित एक दुकान से मंगलवार रात सेंधमारी कर हजारों के इंर्वटर और बैटरी चोरी कर लिए। पीड़ित ने की शिकायत पर बौंदकलां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबह दुकान पर पहुंचने पर दुकान मालिक को चोरी का पता चला।
किसान बैटरी शॉप संचालक धर्मबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया। मंगलवार रात को चोरों ने उसकी दुकान में सेंध लगाकर विभिन्न कंपनियों की 10 बैटरी, आठ इंर्वटर, 12 बंडल तार, 2 ट्रैक्टर की व एक गाड़ी की बैटरी चोरी कर ली। धर्मबीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुबह भी दुकान का मुआयना किया। शाम चार बजे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी दुकान का मुआयना किया है। एसएचओ उप निरीक्षक भीम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।