फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बाइक सवार ने बोलेरो चालक के खिलाफ दी शिकायत

बाइक सवार ने बोलेरो चालक के खिलाफ दी शिकायत

Wed, 11 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार ने बोलेरो चालक के खिलाफ दी शिकायत
बोलेरो चालक पर टक्कर मारने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

झोझूकलां।
गांव झोझूकलां निवासी एक बाइक सवार ने बोलेरो चालक के खिलाफ टक्कर मारने की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर बाइक को क्षतिग्रस्त करने और उसे जान से मारने का प्रयास करने के आरोप भी लगाए हैं। झोझूकलां चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि सात अप्रैल को वह अपने परिजनों समेत जावा रोड से तूड़ी से भरा हुआ ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था। गांव से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर का टायर पंचर हो गया। पंचर लगवाने के अनिल कुमार बाइक पर मिस्त्री को लाने चला गया और वापिस आने के बाद बाइक उसने ट्रैक्टर के पीछे खड़ी कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद एक बोलेरो चालक ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की कोशिश भी की। अनिल कुमार ने बताया कि उसकी बाइक को भी आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed