फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लूट के आरोपी बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर

लूट के आरोपी बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर

Sun, 20 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव खेड़ी आसरा में शुक्रवार दोपहर हुई 22 लाख की लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं जुटा पाई है। मगर पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूट की वारदात को सुलझाने के लिए सदर थाना, स्पेशल स्टाफ, सीआईए की टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं। एसएचओ जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। वारदात स्थल के आसपास से मोबाइल डंप्स भी उठाए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला
शुक्रवार की दोपहर जब खेड़ी आसरा का निवासी समेराम अपने मकान में था तो उसके मकान के बाहर एक कार आकर रुकी। हथियारबंद दो बदमाश मकान के अंदर घुसे और समेराम से रुपयों की मांग की। समेराम ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद एक बदमाश ने उसके पकड़ लिया तो दूसरे ने कमरे में रखी 22 लाख 15 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इस दौरान बदमाश ने दो बार समेराम की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर ट्रिगर दबाया, गनीमत रही कि गोली नहीं चली। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed