{"_id":"598a04664f1c1b5a058b47cc","slug":"31502217318-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शिव मंदिर पुजारी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शिव मंदिर पुजारी का शव
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
संदिग्ध परिस्थितियों में रणियां कालोनी स्थित शिव मंदिर के पुजारी की मौत हो गई है। पुलिस ने पुजारी का शव मंदिर के साथ बने कमरे से गली-सड़ी हालत में बरामद किया है। जिसे शिनाख्त के लिए पीजीआई के शवगृह में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है।
हुआ यूं कि मंगलवार को सुबह जब कुछ श्रद्धालु शिव मंदिर में पूजा के लिए गए तो उन्हें मंदिर पुजारी नहीं दिखाई दिए। जब उन्होंने साथ वाले कमरे की तरफ देखा तो वहां से बदबू आई। जिस पर उक्त लोगों ने पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे में देखा तो वहां मंदिर के पुजारी काला बाबा का शव गली सड़ी हालत में मिला। जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि बाबा की मौत करीब तीन-चार दिन पूर्व हुई है। पुलिस को शव के पास किसी प्रकार का खून या निशान नहीं मिला है। जिससे पुजारी की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
नहीं हुई शव की शिनाख्त
बाबा के शिनाख्त के लिए जब पुलिस ने आस-पास के लोगों से पता किया तो किसी के पास भी उनके बारे में जानकारी नहीं मिली। कालोनी के लोगों ने बताया कि बाबा पिछले काफी सालों से मंदिर में पुजारी के तौर पर रह रहे थे। जब भी किसी ने उनसे गांव पूछने का प्रयास किया तो उनका एक ही जवाब होता था कि बाबाओं के गांव नहीं होते। वहीं, बाबा को काला बाबा के नाम से जाना जाता था। पुलिस ने शव की हालत ज्यादा खराब होने के कारण शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में भिजवा दिया है। 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए प्रशासन के द्वारा अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
सूचना मिली थी कि रणिया कालोनी के शिव मंदिर में बने पुजारी के कमरे से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंचे तो वहां पुजारी का शव गली-सड़ी हालत में पड़ा मिला। जिसके बाद शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। जिसके चलते शव पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक पुजारी की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा मौत का कारण
- शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवाया