फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले को मिली चार नई एंबुलेंस, दो बाढ़डा और बौंद सीएचसी पर भेजीं

जिले को मिली चार नई एंबुलेंस, दो बाढ़डा और बौंद सीएचसी पर भेजीं

Mon, 11 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले को मिली चार नई एंबुलेंस, दो बाढ़डा और बौंद सीएचसी पर भेजीं

विज्ञापन
चरखी दादरी। दुर्घटना व आपात स्थिति में घायलों व मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और प्राथमिक उपचार के लिए जिले में चार बेसिक लाइफ स्पोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस की सौगात मिली है।रविवार को विधायक सुखविंद्र मांढी, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, सीएमओ डॉ. विरेंद्र यादव ने दादरी के सरकारी अस्पताल से इन एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक सुखविंद्र मांढी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे लोगों को समय पर उपचार मिल सके। विधायक मांढी ने कहा कि दादरी जिले को चार और एंबुलेंस मिलने के बाद मरीजों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। सीएमओ डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि दादरी जिले को मिली चार एंबुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है। इन एंबुलेंस में ऑक्सीजन, स्ट्रेचर, मेडिसन किट, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन हर समय उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के अंदर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इनमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। इसके अलावा इन एंबुलेंस में जीपीएस ट्रैकर भी लगा है जिससे एंबुलेंस की लोकेशन का भी पता चल सकेगा। दादरी जिले को मिली चार एंबुलेंस में से एक एंबुलेंस बाढड़ा, एक बौंद कलां और दो जिला मुख्यालय पर तैनात किया गया है। इस अवसर पर डॉ. संजीव मड़िया, विजय अग्रवाल, संदीप फौगाट, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. अंकुर, डॉ. अनिता गुलिया, डीपीएम संजय, फ्लीट मैनेजर उमेश सांगवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed