{"_id":"5b368c864f1c1bc96b8b8e36","slug":"21530301574-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधि नियंत्रक विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औषधि नियंत्रक विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि नियंत्रक विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी
नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : धानीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ शहर में नशे की रोकथाम को लेकर जिला औषधि नियंत्रक विभाग ने शहर में कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी रजनीश धानीवाल की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम के शहर में पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
औषधि नियंत्रक विभाग की टीम सबसे पहले नजफगढ़ रोड पर पहुंची। यहां पर स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर टीम ने जांच पड़ताल की। जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी रजनीश धानीवाली ने मेडिकल स्टोर मालिकों को चेतावनी दी कि यदि नशीली दवाईयां बेचते मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही है कि बहादुरगढ़ शहर में कई मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाईयां बेचते हैं ऐसे दुकानदारों के खिलाफ विभाग ने अभियान चला दिया है। यह अभियान लगातार कई दिनों तक जारी रहेगा। पिछले दिनों बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां मिली थी। इसमें दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को बाद में जेल भेज दिया गया था। इसी को लेकर विभाग को अंदेशा है कि बहादुरगढ़ में कई मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाईयां बेचने का कारोबार करते हैं। विभाग ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी है कि दुकानदार नशीली दवाईयां बेचकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में न लाएं। उन्होंने शहरवासियों से भी आह्वान किया है कि इस तरह की सूचना वे तुरंत विभाग को दें। ताकि समय रहते उन मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।