फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हत्या के मामले का आरोपी काबू

हत्या के मामले का आरोपी काबू

Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले का आरोपी काबू
जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले का आरोपी काबू
विज्ञापन

बादली।
बादली पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को काबू किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे सुधार गृह हिसार भेजा गया है।

थाना सदर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी बादली उपनिरीक्षक श्रीभगवान ने बताया कि वेद सिंह निवासी बादली ने शिकायत दी था कि जमीन विवाद को लेकर आपसी पारिवारिक झगड़ा हुआ था। जिसमें फूल कुमार निवासी बादली चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान फूल कुमार की 20 मई 2018 को गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई थी। थाना सदर बहादुरगढ़ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को काबू किया है। बादली से पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया है कि उसने अपने भाई दीपक उर्फ टाइगर जो झगड़े के एक दिन बाद ही चोरी के मामले में पकड़ा गया था, के साथ मिलकर कुल्हाड़ा व पाइप से जानलेवा हमला करके फूल कुमार को चोटें मारी थी। पकड़े गए आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को सुधार गृह हिसार भेज दिया गया।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed