{"_id":"59a46aac4f1c1b7c018b45b8","slug":"21503947436-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और दुकान से जेवर व रुपयों की चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान और दुकान से जेवर व रुपयों की चोरी, केस दर्ज
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर से सटे नजफगढ़ के एक मकान में बीती रात चोरी हो गई। चोर मकान में से सोने-चांदी के आभूषण एवं हजाराें रुपये की नकदी चोरी क र ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रोशन गार्डन के निवासी मैनपाल ने कहा कि रविवार की रात को साढ़े दस बजे वे सो गए। सुबह करीब 4 बजे उठे तो साथ वाले कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो सारा-सामान बिखरा पड़ था और अलमारी खुली थी। नकदी और गहने गायब थे। आशंका है कि चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे और चोरी करके चले गए।
वहीं, धर्मपुरा कॉलोनी की एक दुकान में भी चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में धर्मपुरा निवासी कुलदीप ने कहा कि घर के बाहर उसकी परचून की दुकान है। रात करीब 11 बजे उसने अपनी दुकान बंद की थी। सुबह 5 बजे उठकर देखा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। दुकान के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त था। कुलदीप ने पुलिस से गश्त बढ़ाने व जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। उधर, नजफगढ़ थाना प्रभारी एचसी धर्म विहार पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को गिर तार करके सामान बरामद किया जाएगा।