{"_id":"5c671329bdec22077e436c0b","slug":"201550258985-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लाख की चुरा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
26 लाख की चुरा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। मध्यप्रदेश से तस्करी करके लाई जा रही भारी मात्रा में चूरापोस्त के साथ तस्करी के आरोपी को सीआईए टू ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। जब्त की गई चूरापोस्त की कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि दुजाना सांपला रोड छारा बाईपास बहराना मोड़ से एक ट्रक सहित भारी मात्रा में चूरापोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान हरजिंदर निवासी जिला फिरोजपुर पंजाब बताया। पुलिस ने ट्राले में लदी एसी के अंदर छिपाकर रखे काले रंग के कट्टे बरामद किए। जिसमें मादक पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस ने अगल-अलग कट्टों में कुल साढ़े छह क्विंटल चूरापोस्त जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि सीआईए टू में तैनात एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि शुक्रवार को ट्रक नंबर पीबी-65 एएच-2806 में काफी मात्रा में मध्य प्रदेश के नीमच से चूरापोस्त की तस्करी करके सप्लाई करने के लिए दुजाना छारा से होते हुए जींद व पंजाब की तरफ जाएगा। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत गांव छारा बाईपास बहराना मोड़ पर नाकाबंदी करके वाहनों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी गई। कुछ ही समय बाद दुजाना की तरफ से एक बंद बॉडी का ट्रक आता दिखाई दिया। दूर से आते दिखाई दिए ट्रक को पुलिस टीम ने आशंका जताते हुए इशारा कर रुकवाया गया। चालक को उतार कर जब पूछताछ की गई तो घबरा गया और पुलिस के सवालों का उल्टा जवाब देने लगा। इस पर पुलिस टीम ने डीएसपी बहादुरगढ़ अजायब सिंह को सूचना दी।
गिरोह के अन्य साथियों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
एसपी नैन ने बताया कि भारी मात्रा में तस्करी करके लाई गई चूरापोस्त की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चूरापोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में अन्य मामलों का भी खुलासा किया। मादक पदार्थ की इतनी बड़ी खेप कहां से लाया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही।
विज्ञापन
हर बार अलग-अलग रास्ते से करता था तस्करी
एसपी ने बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच इलाका से चूरापोस्त लेकर जींद व पंजाब के एरिया में सप्लाई करता है। इससे पूर्व वह दो-तीन बार तस्करी कर चुका है। वह जब भी चूरापोस्त लेकर चलता है तो हर बार अलग-अलग रास्तों से ले जाता था। बरामद की गई चूरापोस्त की खेप को मध्यप्रदेश से लाया था और जींद से होता हुआ पंजाब की तरफ ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि तस्करी करके लाई गई चूरापोस्त की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात सब इंस्पेक्टर मुरारीलाल व एएसआई रामनिवास की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे बहादुरगढ़ न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया । जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।