फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिना इंडीकेटर के खड़ा था ट्रक, स्कॉर्पियों की हुई टक्कर में दो की मौत

बिना इंडीकेटर के खड़ा था ट्रक, स्कॉर्पियों की हुई टक्कर में दो की मौत

Sat, 17 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिना इंडीकेटर के खड़ा था ट्रक, स्कॉर्पियों की हुई टक्कर में दो की मौत

विज्ञापन
झज्जर। कबलाना गांव के पास सड़क हादसे में यूपी निवासी दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों शवों को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कबलाना गांव के एक होटल पर यूपी के फर्रुखाबाद जिला के गांव फतनपुर निवासी रमाकांत पिछले दो वर्ष से कार्य करता था। शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे अपने कमरे से स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर होटल पर आ रहा था। गांव के पास ही सड़क पर बिना इंडीकेटर के खड़े एक ट्रक में उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसके चलते दोनों लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से ट्रक को लेकर फरार हो गया। वहीं हादसे में स्कॉर्पियों चला रहे चालक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। क्योंकि उक्त मृतक दो दिन पहले ही ढाबे पर नौकरी के लिए आया था। होटल संचालक ने इसकी कोई आईडी जमा नहीं करवाई थी। जिसके चलते उसकी शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। शिनाख्त के लिए शव को झज्जर के सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन



कबलाना गांव के होटल पर कार्य करने वाले स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की ट्रक के साथ टक्कर में मौत हो गई है। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं दूसरे के पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को इंतजार किया जा रहा है। परिजन पहुंचने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलबीर, जांच अधिकारी, झज्जर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed