फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ऑपरेशन क्लीन के तहत विभिन्न मामलों के 10 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन के तहत विभिन्न मामलों के 10 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन क्लीन के तहत विभिन्न मामलों के 10 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन क्लीन के तहत 10 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 272 वाहनों के चालान भी किए गए।

ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करके एक आरोपी को चोरी के मामले में काबू किया गया। आरोपी रोहित उर्फ कुकु निवासी गांव बुपनिया को गिरफ्तार करके अदालत से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी के लाखों रुपये के आभूषण लैपटॉप व नकदी बरामद की। वहीं थाना सदर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी बादली की टीम ने गुप्त सूचना पर चोरी के एक अन्य मामले में एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी दीपक उर्फ टाइगर पुत्र राजेश निवासी गांव बादली के कब्जे से चोरी के 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप तथा दो फ्लेक्सी फोन बरामद किए गए। विशेष अभियान के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा एक आरोपी को बहादुरगढ़ से चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी धीरज निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी बहादुरगढ़ के कब्जे से चोरी शुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। वहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 271 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें ब्लैक फिल्म के 5 , दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 115 और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 3 चालान शामिल है।
विज्ञापन

फोटो संख्या-4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed