फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   करंट से झुलसने के बाद 30 फुट ऊपर से गिरा कर्मचारी, गंभीर

करंट से झुलसने के बाद 30 फुट ऊपर से गिरा कर्मचारी, गंभीर

Wed, 28 Mar 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसने के बाद 30 फुट ऊपर से गिरा कर्मचारी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बिजली घर परिसर के नजदीक खंभे पर तार बदल रहा एक कर्मचारी करंट से झुलसने के बाद करीब 30 फुट ऊंचे खंभे से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
दरअसल, मंगलवार को पावर हाउस के नजदीक स्थित अशोक नगर की लाइन को बदलने का कार्य चल रहा था। निगम में अनुबंध के तहत कार्यरत छोटूराम नगर निवासी नियाज खान (35) भी इस काम में लगा हुआ था। इस दौरान एक लाइन तो पहले बंद करा दी गई, मगर उसके पास से गुजर रही दूसरी लाइन की सप्लाई बंद नहीं कराई थी। बताते हैं कि मौके पर मौजूद अधिकारी उक्त लाइन की सप्लाई बंद कराने के लिए भीतर पावर हाउस में गया ही था कि इसी दौरान नियाज खंभे पर चढ़ गया। उसे मालूम नहीं था कि दूसरी लाइन चालू है। जब वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था तो उसके शरीर का हिस्सा दूसरी लाइन को छू गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट लगने के दौरान उसके शरीर में आग तक लग गई। झुलसने के बाद वह लगभग 30 फुट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

हादसा होते ही तमाम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। साथी कर्मियों ने उसे तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। देर शाम तक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। कई अधिकारी, कर्मचारी हाल चाल जानने के लिए रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार राणा के मुताबिक, नियाज की हालत गंभीर है। फिलहाल वो पीजीआई में है। मगर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात चल रही है। उधर, एक्सईएन एसके जैन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और उक्त कर्मचारी की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed