फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   20 year youth dies after scorpio car fell into ditch in Jhajjar

Jhajjar Accident: रफ्तार का कहर... असंतुलित होकर खाई में जा गिरी स्कॉर्पियो, 20 साल के युवक की मौत

Mon, 09 Jun 2025 12:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:32 PM IST
सार

झज्जर में स्कॉर्पियो कार खाई में गिरने से 20 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में चालक ही था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
20 year youth dies after scorpio car fell into ditch in Jhajjar
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई। मृतक युवक सन्नी (20) गांव दूबलधन का रहने वाला था और ग्वालीशन अपने किसी परिचित से मिलने के बाद अपने गांव लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो गाड़ी को खाई से निकलवाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


बेरी पुलिस थाने से आए जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे में गांव दूबलधन के 20 वर्षीय सन्नी पुत्र सोमबीर की मौत हुई है। जांच अधिकारी के अनुसार सन्नी अपने गांव दूबलधन से अपनी स्कॉर्पियो से गांव ग्वालीशन में अपने किसी परिचित से मिलने आया था। जब वह वापस घर लौट रहा था तो गांव खातीवास के पास उसकी स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और उसकी गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि चालक सन्नी ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी है। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed