फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फांस जलाने के लिए लगाई आग की चपेट में आने से 27 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली

फांस जलाने के लिए लगाई आग की चपेट में आने से 27 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली

Thu, 19 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
फांस जलाने के लिए लगाई आग की चपेट में आने से 27 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
उपमंडल के गांव डीघल में बुधवार सुबह 10 बजे किसानों की तैयार खड़ी गेहूं की फसल में आग लगाने से किसानों की छह माह की मेहनत पर पानी फिर गया। किसानों ने खेतों में लगी आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची लेकिन तब तक किसान ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करके फसल में लगी आग पर काबू पा चुके थे।
किसानों का कहना है कि बालंद गांव की तरफ एक किसान ने अपने खेत में गेहूं के फांसों में आग लगा रखी थी। तेज हवा चलने से फांसों में लगी आग बढ़ती हुई उनके खेत तक आ गई। इससे करीब 27 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

किसानों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर तरीके से फैली हुई थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से खेत की जुताई करके आग पर काबू पाया। किसानों का कहना था कि समय रहते आग पर काबू नहीं किया जाता तो 100 एकड़ से ज्यादा फसल का नुकसान हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने बताई आंखों देखी
डीघल निवासी किसान वेदपाल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बालंद की सीमा में एक किसान ने अपने खेतों में गेहूं के फांसों में आग लगा रखी थी। तेज हवा चलने से डीघल की तरफ खेतों में तैयार खड़ी किसानों की फसल में आग की चिंगारी आ गई। खेतों में कंबाइन से गेहूं की कटाई करवा रहे किसानों ने गेहूं की फसल में आग लगी देखी तो तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी जब तक घटनास्थल पर पहुंची तब तक किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी, आगजनी की घटना में किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
इन किसानों की फसल जलकर हुई राख
गांव डीघल निवासी वेदपाल चार एकड़, सत्यनारायण दो एकड़, अनूप डेढ़ एकड़, जयभगवान डेढ़ एकड़, जमल डेढ़ एकड़, विष्णु पुत्र तेजा दो एकड़, भाने डेढ़ एकड़, खजान डेढ़ एकड़, रविंद्र दो एकड़, जगबीर पुत्र शेर सिंह डेढ़ एकड़, महेंद्र पुत्र शेर सिंह डेढ़ एकड़, सुखबीर पुत्र मोजी राम एक एकड़, जयपाल पुत्र जागेराम डेढ़ एकड़, समुंद्र पुत्र भरतू की चार एकड़ गेहूं की फसल में आग की चपेट में आई है।

वर्जन
गांव डीघल में किसानों के खेतों में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जिससे किसानों की 25 से 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फांस की आग से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल खाक की है। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
- सज्जन कुमार, एएसआई, डीघल चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed