फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हत्या के मामले में सुनाई उम्रकैद की सजा

हत्या के मामले में सुनाई उम्रकैद की सजा

Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में सुनाई उम्रकैद की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलकांत की अदालत ने मंगलवार को हत्या के एक मामले में एक आरोपी को मामले का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पुलिस के अनुसार नवंबर वर्ष 2013 में रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन गांव बरहाना निवासी ओमप्रकाश पुत्र रिसाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि जब वह गांव के ही शमशेर के घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहा था तो उसी दौरान गांव का रहने वाला नरेश पुत्र चंद्र सिंह आया और उसने उसे उसकी तरफ बुरी नजरों से देखने का आरोप लगाकर उस पर प्लास्टिक की कुर्सी दे मारी। आरोपी द्वारा किए गए दो वार की वजह से उसकी गर्दन की हड्डी व बाएं हाथ की उंगली टूट गई। कई दिनों तक रोहतक पीजीआई में उपचार कराए जाने के बाद पीड़ित ओमप्रकाश पुत्र रिसाल सिंह ने दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने ओमप्रकाश की मौत के बाद मामले को हत्या के अभियोग में अंकित किया था। कई सालों तक चले इस मुकद्दमे में पैरवी के दौरान आरोपी पक्ष ऐसा कोई भी प्रमाण अदालत के सामने पेश नहीं कर पाया कि उस पर लगा आरोप झूठा साबित होता हो। मंगलवार को इसी मामले में अपना फैसला सुनाते हुए जिला सत्र न्यायाधीश कमलकांत ने आरोपी को पहले तो हत्या के इस मामले में दोषी करार दिया और बाद में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी नरेश को उम्रकैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed