फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डेरा नामचर्चा घर को पुलिस ने नाके लगाकर रखा सील, डीसी ने किया निरीक्षण

डेरा नामचर्चा घर को पुलिस ने नाके लगाकर रखा सील, डीसी ने किया निरीक्षण

Sun, 27 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
डेरा नामचर्चा घर को पुलिस ने नाके लगाकर रखा सील, डीसी ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के उपरांत झज्जर जिला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है। उपायुक्त सोनल गोयल ने शनिवार को सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए रोहतक जिले से लगते बेरी उपमंडल में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद डीसी ने रोहतक की ओर से जाने वाले रास्तों पर लगाए गए नाकों की जांच की।
बेरी में उपमंडल अधिकारी कार्यालय में उन्होंने एसडीएम संजय राय से क्षेत्र में स्थिति को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि डेरा प्रमुख को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है ऐसे में यह इलाका बेहद संवेदनशील है। पंचकूला के घटनाक्रम को देखते हुए यहां पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में 28 अगस्त को माननीय अदालत का निर्णय आएगा ऐसे में हर स्तर पर सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी शांति, अमन-चैन व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


शांति व्यवस्था के लिए 4 अनुयायियों को भेजा जेल
झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस ने निवारक कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें आदर्श नगर निवासी कृष्ण, पटासनी निवासी रणबीर, बेरी गेट निवासी कर्मबीर सहित एक अन्य शामिल हैं। पुलिस ने इन चारों को डेरे के नामचर्चा घर से हिरासत में लिया, जिसके बाद पुलिस ने नामचर्चा घर में सर्च अभियान चलाया। जिसमें पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिली। सर्च अभियान के बाद से पुलिस ने डेरे को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामचर्चा घर भी पहुंची डीसी
उपायुक्त ने दूबलधन मोड़ पर बनाए नाके का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, रोहतक रोड पर बिसान मोड़ पर बनाए गए नाके पर पुलिस कर्मियों के पास हथियार व सुरक्षा से संबंधित आवश्यक उपकरणों के बारे में जानकारी ली। डीघल टोल प्लाजा पर पहुंचकर उपायुक्त ने पुलिस के साथ-साथ टोलकर्मियों से भी सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जानकारी ली और सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त ने झज्जर में बेरी गेट स्थित डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर की सुरक्षा का भी जायजा लिया।

एसडीएम बेरी ने किया इन क्षेत्रों का दौरा
संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमण्डल में कलानौर रोड स्थित दूबलधन मोड़, कबूलपुर होकर रोहतक जाने वाले मार्ग पर बिसान मोड़ व राष्ट्रीय राजमार्ग 71 पर डीघल टोल प्लांजा पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रोहतक जिले में दाखिल होने के लिए इन्हीं रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। इन नाकों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त हैं और पुलिसकर्मी नाकों से होकर गुजरने वाले वाहनों पर निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में डेरा के अनुयायियों से भी लगातार संपर्क बना हुआ है और उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिया है।


ये रहे मौजूद
इस दौरान सीटीएम विजय सिंह, डीएसपी जितेंद्र सिंह, बीडीपीओ बिजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, एसडीओ पंचायती राज साधु राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- क्षेत्र में शांति, अमन चैन और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए डीसी ने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed