फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दुल्हेड़ा में पीएनबी का एटीएम उखाडने का प्रयास

दुल्हेड़ा में पीएनबी का एटीएम उखाडने का प्रयास

Tue, 12 Mar 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
दुल्हेड़ा में पीएनबी का एटीएम उखाडने का प्रयास
दुल्हेड़ा में पीएनबी का एटीएम उखाड़ने का प्रयास
विज्ञापन

बादली। गांव दुल्हेड़ा में रविवार रात बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने शटर तो उखाड़ लिया लेकिन वे नकदी नहीं ले जा सके । बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, गांव दुल्हेड़ा में झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। बैंक के सामने ही इसका एटीएम बूथ है। पिछले कई दिनों से एटीएम खराब है, इसलिए यह बंद पड़ा है। रात को इस एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाना चाहा। एटीएम लूटने के मकसद से बदमाशों ने रात को शटर उखाड़ दिया। बताते हैं कि उसी दौरान वहां से कोई गाड़ी गुजरी तो बदमाश भाग गए। इस दौरान गश्त कर रही राइडर टीम भी वहां पहुंच गई। शटर उखड़ा दिखा तो पुलिस हरकत में आई। इलाके में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर भी मौके पर पहुंचा। सोमवार को बैंक मैनेजर जगदीपक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बादली थाना प्रभारी सोमबीर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो सप्ताह में दो वारदात
करीब दो सप्ताह में इलाके में एटीएम उखाड़ने की दो वारदात हो चुकी है। बादली में 26 फरवरी की रात को ओरियंटल बैंक का एटीएम उखाड़ा गया था। इसके बाद 8 मार्च की अलसुबह भी बादली में पीएनबी का एटीएम उखाड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed