{"_id":"5c72ec4fbdec22105574f9f2","slug":"181551035471-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर के पुराना सिविल अस्पताल रोड पर रसोई गैस सिलिंडर की वजह से दुकान मेें आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। इसी बीच दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। आग की इस घटना में दुकानदार को हजारों का नुकसान होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम के समय शहर के परशुराम चौक से पुराना सिविल अस्पताल को जाने वाले रोड पर चेरी फूड प्वाइंट की दुकान में सिलिंडर की वजह से आग लग गई। दुकानदार नितिन ने बताया कि इस दौरान आसपास से लोग मौके पर पहुंचे और पानी आदि डालकर आग को बुझाया। इसी बीच दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दुकानदार नितिन ने बताया कि आग की इस घटना में उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।