फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बदबू आई तो खोदा गड्ढा, स्कूल मैदान से बरामद हुआ छात्र का शव

बदबू आई तो खोदा गड्ढा, स्कूल मैदान से बरामद हुआ छात्र का शव

Sat, 25 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
बदबू आई तो खोदा गड्ढा, स्कूल मैदान से बरामद हुआ छात्र का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भूरावास गांव से लापता हुए युवक का शव गांव के ही राजकीय स्कूल खेल मैदान में दबा मिला। शव का पता उस समय लगा जब वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को बदबू आई। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढा खुदवाया तो युवक का शव वहां से गली-सड़ी अवस्था में मिला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भूरावास गांव से 21 वर्षीय युवक कंवर सिंह पिछले 19 दिन से लापता था। जिसकी तलाश के लिए पुलिस और परिजन जुटे हुए थे लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं लग पाई थी। इसी बीच शुक्रवार को कुछ ग्रामीण गांव के सरकारी स्कूल में बने खेल मैदान के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें बदबू आई। जिस पर उन्होंने कुछ दबा होने का अंदेशा लगाकर पुलिस को सूचित किया। थाना साल्हावास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे को खुदवाया तो वहां एक शव मिला। जिसकी शिनाख्त गांव से ही लापता हुए युवक कंवर के तौर पर हुई। थाना प्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की जांच जारी है और युवक की हत्या कर शव को नष्ट करने के उद्देश्य से विद्यालय के मैदान में गड्ढे में दबाया गया था। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed