फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कुते को नहला रहे बच्चे की होद में डूबन से मौत

कुते को नहला रहे बच्चे की होद में डूबन से मौत

Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
कुते को नहला रहे बच्चे की होद में डूबन से मौत
बेरी। गांव मारौत में एक मासूम की पानी के होद में डूबने से मौत हो गई। जिसके शव को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि घटना के समय मां घर के काम में व्यस्त थी। जैसी ही उसे बच्चा होद में डूबने की खबर मिली वह बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी लेकिन जब तक घटना स्थल पर पहुंची तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

मारौत गांव निवासी दो वर्षीय तनीस पुत्र अमन अपने घर के पास बने होद में कुत्ते को नहला रहा था। इसी दौरान उसका झुकाव होद में हो गया। जिसके चलते वह होद में गिर गया, जिसकी सूचना दूसरे बच्चे ने घर पर दी। घर से परिजन तुरंत होद के पास पहुंचे व तनीस को वहां से निकाला। लेकिन तब तक तनीस की मौत हो चुकी थी। तनीस के शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। तनीस अपने तीन बहन भाईयों में सबसे छोटा था। तनीस के पिता अमन खेती बाड़ी करते हैं। बच्चे की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन



गांव मारौत के एक वाटर टैंक में एक बच्चे के डूबने की सूचना उन्हें मिली थी। मौके पर जाकर जब देखा गया तो टैंक में डूबा बच्चा दम तोड़ चुका था। मृतक मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप, जांच अधिकारी, छुछकवास चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed