फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दिनेश को उसके जिगरी दोस्त ने कुल्हाड़ी से उतारा था मौत के घाट

दिनेश को उसके जिगरी दोस्त ने कुल्हाड़ी से उतारा था मौत के घाट

Thu, 27 Sep 2018 09:17 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
दिनेश को उसके जिगरी दोस्त ने कुल्हाड़ी से उतारा था मौत के घाट
चरखी दादरी। पुलिस गिरफ्त में आए दिनेश हत्याकांड के आरोपी शशि ने रिमांड अवधि के दौरान पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान शशि ने बताया कि वह दिनेश का जिगरी दोस्त है और उसने कुल्हाड़ी सजे वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मने पुलिस के सामने बताया कि हत्याकांड को उसने शराब पीकर अंजाम दिया था। दिनेश को मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। हालांकि बुधवार शाम तक शशि ने यह नहीं बताया कि उसने हत्याकांड को किसके कहने पर और क्यों अंजाम दिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि बुधवार को अस्पताल परिसर में मौजूद रहने और कलियाणा गांरव में दाह-संस्कार कराने के लिए जाने के चलते शशि से पूछताछ नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि वीरवार को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो पुलिस आरोपी का कोर्ट से दोबारा रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी जगराम की मानें तो शशि और दिनेश काफी साल पुराने दोस्त थे। हालांकि शशि दिनेश से उम्र में काफी छोटा है। शशि शराब पीने का आदी है और हत्याकांड के समय भी उसने शराब पी रखी थी। वहीं, पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी बबली ने भी बताया था कि रविवार दोपहर करीब एक बजे शशि ही दिनेश को घर से बुलाकर ले गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी अपने पति दिनेश से फोन पर बात भी हुई थी। उस समय दिनेश ने कुछ देर में ही घर लौटने की बात कही थी लेकिन जब वह घर नहीं आया तो उसने दोबारा से उससे संपर्क करने का प्रयास किया और बार-बार घंटी जाने के बाद भी दिनेश का फोन नहीं उठा तो परिजन उसे तलाश करने गांव में भी गए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में शशि ने बताया कि घर से बुलाकर वह दिनेश को गांव के बाहरी क्षेत्र स्थित अपने प्लॉट में ले गया था और वहां उसने शराब भी पी। इसके बाद उसने मौका पाकर दिनेश की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान दिनेश की गर्दन के दोनों तरफ कुल्हाड़ी लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह शव को प्लॉट के समीप ही फेंककर अपने घर की तरफ आ गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ जो बयान दिए थे उनमें शशि भी शामिल था और इसके आधार पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

गांव में दिन के समय साथ रहते थे दोनों
दिनेश के दाह-संस्कार में शामिल होने आए ग्रामीणों की जुबान पर भी दिनेश और शशि की दोस्ती की चर्चा थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों दिन के समय एकसाथ ही रहते थे। वो दोनों पिछले करीब 10 साल से एक-दूसरे के साथ ही रहते थे और शशि ने दिनेश की हत्या कर दी यह बात समझ से परे है। थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि शशि का दिनेश के घर खूब आना-जाना था। शशि ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि पिछले साल उसने दिनेश की खेती भी की थी। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि दिनेश के करीब 11 एकड़ जमीन थी और इस जमीन को हथियाने के लिए ही दिनेश की गांव के पूर्व सरपंच व दो अन्य लोगों ने हत्या कराई है।

आरोपियों से परिजनों ने बताया जान का खतरा, डीएसपी ने दिए दो गनमैन
सिविल अस्पताल से शव ले जाते समय मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। अब मृतक के बेटों व पत्नी को भी उनसे जान का खतरा है, इसलिए परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस पर डीएसपी प्रदीप नैन ने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दो गनमैन उनके घर पर तैनात कर दिए।


वर्जन::
आरोपी शशि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कुल्हाड़ी से हत्या को अंजाम दिया और उस समय वह शराब के नशे में कथा। फिलहाल आरोपी ने यह नहीं बताया कि है कि उसने हत्याकांड को किसके कहने पर अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ चल रही है। जगराम सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed