फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्राला-ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, चार युवक घायल

ट्राला-ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, चार युवक घायल

Fri, 13 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्राला-ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, चार युवक घायल
- घायल पीजीआई रोहतक में भर्ती
विज्ञापन

- वीरवार की सुबह एचएसआईआईडीसी मोड़ के पास हुआ हादसा
- पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया, ऑटो चालक का भी अता-पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर एचएसआईआईडीसी मोड़ के पास सवारियों से भरा एक ऑटो सरियों से भरे ट्राले की चपेट में आ गया। इस जबरदस्त हादसे में ऑॅटो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ऑटो और ट्राला चालक का अता-पता नहीं है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीरवार की सुबह करीब 9 बजे श्रमिकों से भरा एक ऑटो एचएसआईआईडीसी स्थित लांसर कंपनी के श्रमिकों को लेकर बस स्टैंड से चला। इसमें 10 से अधिक लोग सवार थे। ऑटो जब पारले चौक क्रास होने के बाद एचएसआईआईडीसी के नजदीक पहुंचा तो यहां सरियो से भरे ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राले में लदे सरियों में से कुछ सरिये ऑटो में उलझ गए और संतुलन बिगड़ने से वह ट्राले में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का एक तरफ का हिस्सा बिल्कुल उखड़ गया और ट्राले के भी कई सरिये मुड़ गए। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ऑटो में सवार अन्य सवारियों ने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सभी घायल प्रवासी
घायलों में यूपी के इलाहाबाद के गांव पसेड़ा निवासी पारो (22) पत्नी बुद्धिराम, यूपी के जिला लखीमपुर के गांव गोला निवासी सुशील पुत्र रामलखन, यूपी के जिला अमेठी निवासी गांव गढ्ढी के विनय कुमार पुत्र रामउजागर, हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव पाटरी निवासी दीपक व एक अन्य नरेश आदि शामिल हैं। गंभीर हालत के चलते सुशील, पारो, दीपक व विनय कुमार को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पारो की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर आसौदा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल ऑटो और ट्राला चालकों का कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज
मामले के जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि घायलों के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसके काबू कर लिया जाएगा। शुक्रवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed