{"_id":"5b2d502f4f1c1bf56e8b9754","slug":"171529696303-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई कार, बारात से लौट रहे युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई कार, बारात से लौट रहे युवक की मौत
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आई कार चालक की मौत, एक गंभीर
झज्जर। राशलवाला चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से कबलाना गांव निवासी कार चालक की मौत हो गई। मृतक के चाचा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में कबलाना गांव निवासी जगमेंद्र ने बताया कि 21 जून को उसके चचेरे भाई की शादी थी। बारात दूबलधन गांव गई थी। बारात से लौटते समय उसका भतीजा नीरज व उसका दोस्त विकास कार में सवार उनकी गाड़ी के आगे-आगे चल रहे थे। जब वे राशलवाला चौक पर पहुंचे तो सामने से आए एक ट्रक ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को कार से निकाला तथा झज्जर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर नीरज को मृत घोषित कर दिया गया तथा विकास की हालत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झज्जर थाना इंचार्ज सोमबीर ने बताया कि मृतक के चाचा जगमेंद्र की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।