{"_id":"5aa045544f1c1bfe7e8b943c","slug":"171520452948-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने पर दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने पर दो के खिलाफ केस दर्ज
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता रोककर दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रानीला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने दो के खिलाफ रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी कृष्ण ने बताया था मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजेश उर्फ कालिया व जयप्रकाश ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उक्त दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।