{"_id":"5ca66551bdec2214173a33f7","slug":"161554408785-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनते समय घोंपा था चाकू, पीजीआई में हुई घायल की मौत्","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल छीनते समय घोंपा था चाकू, पीजीआई में हुई घायल की मौत्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। शहर में मोबाइल नहीं देने पर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। युवक का कसूर इतना था कि उसने मोबाइल छीने जाने की घटना का विरोध किया था। बुधवार को हुई इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी के दौरान वीरवार को पीजीआई में मौत हो गई। बिहार के अररिया जिले के खजूरवाड़ी गांव के रहने वाले रजानंद की हत्या की शिकायत उसके चाचा ने पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने भागलपुरी गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को बिहार के अररिया जिले के गांव खजूरवाड़ी निवासी राजानंद पुत्र जगरनाथ पिछले करीब 2 साल से बेरी में मजदूरी का करता था। जोकि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कमरे से खाना खाने के बाद काम पर जा रहा था, तभी दो युवकों ने उसको पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन रजानंद ने मोबाइल नहीं छीनने दिया। जिस पर आरोपियों ने मजदूर पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने अलग-अलग तीन-चार जगह वार किए। इससे मजदूर को हाथ, कमर, छाती ओर कंधे पर चाकू लग गए। मजदूर रजानंद को बेरी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भर्ती करवाया गया। जहां पर उसने वीरवार को सुबह दम तोड़ दिया।
प्रवासी मजदूर को चाकू घोंपने की सूचना मिली थी। बुधवार देर रात तक प्रवासी मजदूर के बयान नहीं हो पाए थे और वीरवार को सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा के बयान पर गांव भागलपुरी निवासी नरेंद्र व अर्पण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रयास है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अनिल कुमार, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी।