फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी

Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी

विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली मार्ग पर गांव सांखोल के पास स्कार्पियो की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायल युवक के बयान पर सेक्टर छह पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मूलत: बिहार के निवासी विकास व दिनेश गांव सांखोल में किराये के मकान में रह रहे हैं। दोनों बहादुरगढ़ की एक जूता कंपनी में काम करते हैं। रविवार की सुबह करीब 12 बजे ये सेक्टर-छह की तीसरी पुलिया के पास नलके पर पानी भरने के लिए गए थे। पानी भरने के बाद जब ये वापस गांव की ओर चले तो पीछे से आ रही एक स्कार्पियो से इनकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों ने दोनों को संभाला और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मौका पाकर कार चालक फरार हो गया। नागरिक अस्पताल में दिनेश को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई लेकिन गंभीर चोट आने के कारण विकास को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाना पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और घायल विकास के बयान लिए। विकास ने स्कार्पियो चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed