{"_id":"5ba2ae30867a55013b110c66","slug":"161537388080-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत मामले में आईजी से मिले परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की मौत मामले में आईजी से मिले परिजन
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी की मौत मामले में आईजी से मिले परिजन
बेरी। 30 सितंबर को बेरी एक फर्नीचर व्यापारी की मौत के मामले में बुधवार को मृतक के परिजनों ने इंसाफ के लिए रोहतक पहुंच कर आईजी का दरवाजा खटखटाया। मामले के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने आईजी के सामने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर असंतोष जताया और कहा कि वह पुलिस की अब तक का कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। परिजनों का यह भी कहना था कि उन्हें पिछले सप्ताह बेरी में डीएसपी अजमेर सिंह ने आश्वासन दिया था कि सप्ताह भर के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन निर्धारित अवधि में भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि आईजी ने उन्हें मामले की जांच होने व आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया है। यहां बता दें कि बीते माह बेरी में एक फर्नीचर व्यापारी ने मार-पिटाई से बुरी तरह आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। बाद में उसकी रोहतक पीजीआई में मौत हो गई थी। व्यापारी की मौत के बाद उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में बेरी के ही एक ही परिवार के 5 लोगों को जिम्मेवार ठहराया था। बाद में पुलिस पर जब दबाव बना तो उसने एक आरोपी की तो गिरफ्तारी कर ली। लेकिन चार आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। इन आरोपियों में दो हरियाणा पुलिस के जवान है। इन सभी की गिरफ्तारी को लेकर बेरी में व्यापारियों ने दुकानें बंद रख शहर में प्रदर्शन किया था और बाद में धरना देकर जाम भी लगाया था। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। लेकिन जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो मृतक व्यापारी के परिजन आईजी रोहतक के पास पहुंचे थे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।