फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ट्रांसपोर्टर से छीनी कार, झाड़ोदा में मिली

चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ट्रांसपोर्टर से छीनी कार, झाड़ोदा में मिली

Sat, 15 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ट्रांसपोर्टर से छीनी कार, झाड़ोदा में मिली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। नयागांव बाईपास चौक पर वीरवार की रात चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक व्यक्ति से कार व नकदी छीन ली। कार छीनने के बाद बदमाश व्यक्ति को सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी की। बदमाशों का तो सुराग नहीं लग पाया, लेकिन छीनी गई उक्त कार पुलिस ने दिल्ली के झाड़ोदा क्षेत्र से बरामद कर ली।
शहर की छिकारा कॉलोनी का निवासी संदीप ट्रांसपोर्टर है। संदीप के मुताबिक, वीरवार की रात को उसका ट्रक नयागांव बाईपास पर खड़ा था। ट्रक चालक को खर्चा देने के लिए वह अपनी कार (होंडा सिटी) में सवार होकर बाईपास पर चल दिया। जब बाईपास पर अपने ट्रक के पास गाड़ी में बैठा तो वहां चार युवक उसके नजदीक आए। दो युवकों ने पिस्तौल तान दी और बोले गाड़ी से बाहर निकलने को कहा। वह भयभीत होकर गाड़ी से बाहर निकला तो युवकों ने जबरन उसे पिछली सीट पर बैठा लिया। एक युवक गाड़ी चलाने लगा तो दूसरा कंडक्टर सीट पर बैठ गया। जबकि अन्य दो युवक उसे पकड़े हुए थे। युवकों ने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कहा तुझे जान से मारेंगे। तब उसने कहा कि जो लेना है ले लो, पर मारो मत। इसके बाद युवकों ने उससे एटीएम और तीन हजार रुपये ले लिए। उसके दोनों मोबाइल छीनकर गाड़ी से बाहर कर दिए। फिर करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर उसे गाड़ी से उतार गए। संदीप जब वापस बाईपास चौक पर पहुंचा तो वहां उसे पुलिस मिली। उसने पुलिस को उक्त वारदात से अवगत कराया।
विज्ञापन


झाड़ोदा में मिली कार
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी और साथ लगती दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया। तलाशी के दौरान पुलिस को साथ लगते दिल्ली के गांव झाड़ोदा में छीनी गई उक्त कार मिली गई लेकिन बदमाशों का सुराग अभी तक नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरफ्त में होंगे लुटेरे
व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। गाड़ी तो बरामद कर ली गई है जल्द ही बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर क्षेत्र में हुई कुछ अन्य वारदात भी जल्द सुलझेंगी।
-जसबीर सिंह
एसएचओ, सदर थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed