{"_id":"5b119d094f1c1ba06e8b5dd6","slug":"161527880969-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में युवक के साथ मारपीट करते चालक-परिचालक का वीडियो वायरल, विभाग ने दोनों को किया चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में युवक के साथ मारपीट करते चालक-परिचालक का वीडियो वायरल, विभाग ने दोनों को किया चार्जशीट
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी रोडवेज डिपो के चालक-परिचालक द्वारा एक युवक के साथ बस में मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल साइट पर वायरल हुए दो मिनट 49 सेकेंड के इस वीडियो में परिचालक जहां युवक से मारपीट करता नजर आ रहा है तो वहीं चालक ने भी युवक का गला पकड़ा हुआ है। इस वीडियो के बाद से सोशल साइट पर रोडवेज विभाग की किरकरी हो रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए चरखी दादरी डिपो के अधिकारियों ने चालक-परिचालक को चार्जशीट कर दिया है और शुक्रवार को दोनों से पूछताछ भी की गई। मारपीट की यह घटना गत 30 मई को रोहतक के सुखपुरा चौक पर हुई और बस में सवार यात्रियों में से ही किसी ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। मारपीट का कारण टिकट न लेना बताया जा रहा है।
मारपीट का यह वीडियो वायरल होने से रोडवेज विभाग में खलबली मची हुई है। रोडवेज सूत्रों की मानें तो रोहतक जीएम की सिफारिश पर बस में तैनात चालक शंकर व परिचालक विजय को चार्जशीट किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों चंडीगढ़ से चरखी दादरी आ रहे थे। करीब साढ़े पांच बजे बस रोहतक बस स्टैंड से निकली और सुखपुरा चौक के समीप मार-पिटाई की यह घटना हुई। जो वीडियो वायरल हुआ है उसके अनुसार परिचालक ने पहले बस के अंदर युवक से मारपीट की और उसे सीट से खड़ा कर धक्के देकर बस से नीचे उतार दिया। इस दौरान भी युवक के साथ मार-पिटाई की गई। बस के नीचे उतरे युवक का चालक भी गला पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वहीं, रोडवेज अधिकारियों की मानें तो परिचालक ने उक्त युवक से टिकट लेने को कहा था। इस पर युवक ने पास होने का तर्क दिया लेकिन जब परिचालक ने पास मांगा तो उक्त युवक ने दिखाने से मना कर दिया और परिचालक से गाली-गलौज करने लगा। जब युवक को समझाने का प्रयास किया गया तो उसने अपने अन्य साथी बुलाकर देख लेने की धमकी भी दी। रोडवेज अधिकारी मारपीट की घटना से साफ से इंकार कर रहे हैं जबकि यह वीडियो सारा घटनाक्रम खुद ही बयां कर रही है। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों न चालक-परिचालक को चार्जशीट कर पूछताछ के लिए बस स्टैंड परिसर में बुलाया।
वर्जन::
रोहतक जीएम के आदेशों पर चालक शंकर और परिचालक विजय को चार्जशीट कर दिया गया है। शुक्रवार को इनसे पूछताछ भी की गई। बस सवार युवक ने न केवल टिकट लेने से मना किया बल्कि गाली-गलौज कर अन्य साथी बुलाने की धमकी भी दी। मामले की विभागीय जांच शुरू हो चुकी है।
-राजसिंह अहलावत, ट्रैफिक मैनेजर