फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, आज होगा बछड़े का पोस्टमार्टम

ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, आज होगा बछड़े का पोस्टमार्टम

Wed, 18 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, आज होगा बछड़े का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सफीपुर गांव में मृत बछड़े का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। इसके लिए नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। जिनकी देखरेख में पोस्टमार्टम कार्रवाई होगी। बुधवार को मामले की शिकायत सफीपुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता क्रांति ने की है। इसके बाद ही पुलिस कार्रवाई शुरू की है। मामले में शिकायतकर्ता के द्वारा चार लोगों का वीडियो भी बनाया गया है। जिसमें बछड़े को ट्रैक्टर के पीछे बांध कर घसीट कर ले जाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो पुलिस को भी उपलब्ध करवाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मंगलवार को भी चिकित्सकों के साथ गांव में गई थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध पर वापस लौट आई।
ये है मामला
13 अप्रैल को सफीपुर गांव में कुछ लोगों ने बछड़े को पेड़ से बांधकर मार डाला। ऐसा आरोप सफीपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता क्रांति ने लगाया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने उसी दिन पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत देकर शिकायत दी थी कि कुछ लोग बछड़े को मार रहे हैं। सूचना दिए जाने पर भी पुलिस काफी देर बाद पहुंची थी, तब तक आरोपी बछड़े को दफना चुके थे। पुलिस इस मामले में बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट आई थी। मामले में पुलिस ने कहा था कि किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी, इसलिए उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

वर्जन
लिखित शिकायत मिलने के बाद जब वे गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम को लेकर विरोध कर दिया। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ा। बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बछड़े का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शेषराज, चौकी इंचार्ज, छुछकवास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed