फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोवंशों से भरा कैंटर छोड़कर तीन तस्कर फरार

गोवंशों से भरा कैंटर छोड़कर तीन तस्कर फरार

Fri, 09 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गोवंशों से भरा कैंटर छोड़कर तीन तस्कर फरार
गोवंशों से भरा कैंटर छोड़कर तीन तस्कर फरार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गोवंशों से भरा एक कैंटर बरामद किया है। इसमें सवार तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर से 13 गोवंशों को मुक्त कराकर गोशाला भेज दिया है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि बुधवार रात सदर पुलिस थाना के प्रधान सिपाही कप्तान सिंह, सिपाही सुरेंद्र और चालक उमेद सिंह बरसाना के समीप गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम को इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर गुजरता नजर आया। कैंटर को ओवरटेक कर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने कैंटर भगा लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने कैंटर का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे देखकर कैंटर सवार तीन युवक उतर कर भाग गए। इसके बाद पुलिस टीम ने कैंटर की जांच की तो इसमें 13 गोवंश मिले। उन्होंने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैंटर से दो सांड़, दो गाय, एक बैल, तीन बछड़ी व पांच बछड़े बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने इन्हें गोशाला में भेज दिया और कैंटर को थाने ले आई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed