{"_id":"5d1cfda78ebc3e3ca953e59a","slug":"15621810081-charkhidadri-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। झोझू कलां कस्बा स्थित खेल स्टेडियम से दूषित पानी की निकासी न होने, कोच की सुविधा व पीने के पानी व बिजली की व्यवस्था न होने
पर ग्रामीणों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, सुरेश पहलवान, मास्टर बिशन सिंह आर्य, पंच प्रदीप के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी सं या में महिलाओं व झोझू कलां सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों की उपस्थिति रही। अपने पूर्व प्रस्तावित निर्णय अनुसार बुधवार से ग्रामीणों ने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है। आमरण अनशन पर पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, बिशन सिंह आर्य, पंच प्रदीप, जय सिंह बैठे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन पर इस मामले की पूरी अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि यह हाल तो तब है जबकि एक विधायक ने झोझू कलां को गोद ले रखा है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन व आमरण अनशन जारी रहेगा। धरना स्थल पर पहुंचकर जेजेपी कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव मंदौला ने अपना पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि वे ग्रामीणों की जायज मांग के लिए पूरी तरह से उनके संघर्ष में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बातें तो बड़ी- बड़ी कर रही है, खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक गांव में व्यायामशाला खुलवाने, खेल सुविधा व कोच उपलब्ध करवाने का दम भर रही है, लेकिन यह बड़े ही खेद व शर्म का विषय है कि झोझू कलां का क्षेत्र जिसने देश को गौरव का क्षण उपलब्ध करवाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए, वहां के युवाओं को खेल अ यास के लिए स्टेडियम सुधार के लिए आमरण अनशन जैसा मार्ग अपनाना पड़ रहा है। धरने को सांगवान खाप 13 की ओर से सचिव सुरेंद्र कुब्जा, पूर्व सरपंच अतर बलाली, सरपंच संजय बादल, राज सिंह चंदेनी, जन सेवा महासंघ संयोजक सत्यवान , राम अवतार आर्य ने भी समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर सुरेश पहलवान, गुरदीप सांगवान, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिकिशन, वेद प्रकाश, छतर सिंह, सत्यप्रकाश, पूर्व पंच प्रदीप, रामबीर मंदौला, मास्टर संजू, ईश्वर, व्यापार मंडल झोझू प्रधान कुलदीप सांगवान, रविंद्र पहलवान, वीरभान, सुशील, रमेश शर्मा, बिट्टू, नरेंद्र, प्राचार्य योगेश लीली, महेंद्र सिंह, विनय सांगवन, अशोक, रामकुमार आर्य, दर्शन, शकुंतला देवी, लक्ष्मी, रोशनी देवी, कृष्णा देवी, अनीता, रोशनी, उर्मिला, कविता, बिमला, भतेरी, अंकिता, शरबती, आदि उपस्थित थे।