{"_id":"5d1bb1c78ebc3e3c6609b79a","slug":"156209604810-charkhidadri-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पड़ोसी पर लगाया घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने पड़ोसी पर लगाया घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मानकावास निवासी एक महिला ने बताया कि गत 27 जून को उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। वह अपने बच्चों सहित घर पर सो रही थी। इसी दौरान मौका पाकर उनका पड़ोसी घर में घुस गया और बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने बताया कि जब उसने बोलने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। इसी दौरान उसके बच्चों के उठ जाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद फोन पर उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।