{"_id":"5d13c4578ebc3e3caa3e6d90","slug":"156157651610-charkhidadri-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर लूट मामला : जांच में लापरवाही बरतने पर एएसआई और दो आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डंपर लूट मामला : जांच में लापरवाही बरतने पर एएसआई और दो आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। बिरही क्रशर जोन से डंपर लूट मामले में सदर पुलिस ने एएसआई सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला कोर्ट के आदेशों पर दर्ज किया गया है। सदर थाने के एएसआई पर जांच में ढिलाई बरतने के आरोप लगाकर शिकायतकर्ता ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की थी। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रोहतक जिले के गांव चमारियां निवासी एक चालक सोनू ने डंपर सहित 20 हजार रुपये की नकदी छीनने के आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने बताया था कि लूट की वारदात की उसने दस जून को सदर थाने में शिकायत दी थी। उसका डंपर आठ जून से थाने में खड़ा है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इसकी शिकायत उसने एसपी ऑफिस और सीएम विंडो पर भी दी थी। चालक सोनू ने बताया कि वह पानीपत के समालखा निवासी एक व्यक्ति का डंपर चलाता है। उसे बिरही कलां क्रशर जोन से डंपर में माल भरना था। डंपर को क्रशर जोन पर खड़ा कर रखा था। इसी बीच तीन व्यक्ति वहां आए और उन्होंने रात के समय हथियार दिखाकर उसे नीचे उतार दिया। सोनू का आरोप है कि तीनों व्यक्ति उससे डंपर, 20 हजार की नकदी और कागजात छीनकर ले गए। जब डंपर चालक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको धमकी दी। इस घटना के बाद उसने पुलिस को फोन पर सूचित किया और पुलिस मौके पर भी पहुंची। घटना के अगले दिन पुलिस ने डंपर को तिवाला गांव से बरामद कर लिया। डंपर चालक का आरोप है कि इस मामले में सदर पुलिस का एएसआई उस पर समझौते का दबाव बना रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि लूट के बाद जीपीएस सिस्टम ने डंपर की लोकेशन गांव तिवाला दिखाई थी। एडवोकेट संजीव तक्षक ने बताया कि कोर्ट ने करीब दस दिन पहले एएसआई सहित लूट के दो आरोपियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे और 25 जून को सदर थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संजीव तक्षक ने बताया कि एएसआई पर जांच में ढिलाई बरतने के चलते केस दर्ज किया गया है।